शिमला। धामी क्षेत्र में दो भाइयों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को उसके और भाई आकाश के साथ आदित्य समेत पांच से सात युवकों ने मारपीट की। इससे चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 119 (2),191(3) और 190 के तहत केस दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो