फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल में 18 खंड विकास अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Wed, 22 Feb 2023 11:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

प्रदेश सरकार ने बुधवार को 18 खंड विकास अधिकारियों(बीडीओ) के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। एक बीडीओ के पोस्टिंग आदेश जारी हुए हैं। 
विज्ञापन
तबादला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को 18 खंड विकास अधिकारियों के तबादला व तैनाती आदेश जारी किए हैं। एक के पोस्टिंग आदेश जारी हुए हैं।  ग्रामीण विकास विभाग की ओर से जारी इन आदेशों के तहत रमनवीर चौहान को ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर(बीडीओ) सोलन, रामेश्वर चौधरी को मिशन निदेशक व जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम सिरमौर तैनात किया गया है। इसी तरह विवेक गुलेरिया को बीडीओ धर्मपुर मंडी, विवेक चौहान  बीडीओ सुंदरनगर, तैनाती का इंतजार कर रहे विवेक पॉल को बीडीओ नाहन, विरेंद्र कुमार को बीडीओ परागपुर कांगड़ा, रमेश चंद बीडीओ बिझड़ी हमीरपुर, सुदर्शन सिंह बीडीओ इंदौरा, सुरेंद्र कुमार बीडीओ बंगाणा, गोपी चंद  बीडीओ आनी, बबनेश चड्डा बीडीओ सराज, स्पर्श शर्मा बीडीओ बसंतपुर शिमला, कंवर सिंह बीडीओ रैत कांगड़ा और अनमोल को मिशन निदेशक, जिला मिशन प्रबंधक एनआरएलएम बिलासपुर लगाया गया है। वहीं निशांत शर्मा को बीडीओ टुटु शिमला, तविंद्र कुमार बीडीओ कांगड़ा, किशोरी लाल वर्मा को बीडीओ ऊना लगाया गया है। बीडीओ बमसन सिकंदर को बीडीओ लंबागांव कांगड़ा लगाया है। बीडीओ लंबा गांव रहे अनिल कुमार के तबादला आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। तबादला व तैनाती आदेश सचिव ग्रामीण विकास प्रियतु मंडल की ओर से जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन

यहां क्लिक कर देखें पूरी तबादला सूची

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें