फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बीसीएस ने जीती वाद-विवाद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के ईसीआई शैलेडे स्कूल में शुक्रवार को फ्रेंक एंथनी मेमोरियल ऑल इंडिया इंटर-स्कूल वाद-विवाद प्रतियोगिता (डिबेट प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया। इसमें 5 स्कूलों के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बिशप कॉटन (बीसीएस) स्कूल विजेता बना। वहीं ऑकलैंड हाउस स्कूल उपविजेता रहा। इसमें पृथा डोगर को सर्वश्रेष्ठ वक्ता और देव मून थांजी को उप-सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया। प्रतियोगिता में दयानंद आदर्श विद्यालय सोलन, बीसीएस, ऑकलैंड हाउस, ऑकलैंड बॉयज़ और डगशाई स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. मीनाक्षी एफ पॉल, डॉ. नीना अरोड़ा जैन और डॉ. दीपाली धौल ने किया। ईसीआई शैलेडे स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता सूद ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं आत्मविश्वास विकसित करने का बेहतर मंच हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें