निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से फार्मेसी ऑफिसर (एलोपैथी) जॉब ट्रेनी के 18 पद बैचवाइज भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया विभिन्न श्रेणियों एवं बैच के अनुसार निर्धारित की गई है। इनमें अनारक्षित श्रेणी के सात पद मार्च 1999 बैच, अनारक्षित श्रेणी के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में दो पद दिसंबर 1999 बैच, अनुसूचित जाति की अनारक्षित श्रेणी में चार पद मार्च 2004 बैच, अनुसूचित जाति की अंत्योदय/बीपीएल श्रेणी में एक पद दिसंबर 2009 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग की अनारक्षित श्रेणी में दो पद सितंबर 2002 बैच और अन्य पिछड़ा वर्ग की अंत्योदय/बीपीएल श्रेणी में एक पद दिसंबर 2002 बैच तथा एसटी श्रेणी के अनारक्षित वर्ग में एक पद दिसंबर 2006 बैच से भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी, जिनका नाम अभी तक रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे 20 अप्रैल से पहले ऑनलाइन दर्ज करवा लें। इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय ऊना के दूरभाष नंबर 01975-226063 पर संपर्क कर सकते हैं।