फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकप तलवारबाजी के लिए टीम इंडिया में हिमाचल की ज्योतिका

Mon, 15 Mar 2021 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
ज्योतिका दत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल की बेटी ज्योतिका दत्ता तलवारबाजी में एक बार फिर से भारतीय टीम के लिए खेलेंगी। विश्व कप के लिए ज्योतिका को भारत की टीम में फिर से चुना गया है। सोमवार को राजधानी दिल्ली से टीम रूस की राजधानी मास्को के लिए रवाना हुई। भारतीय टीम में ज्योतिका के अलावा रितू चौधरी, कविता देवी, खुशी दधादे शामिल हैं। विश्व कप 21 से 25 मार्च तक होगा। इस पहले ज्योतिका ने फ्रांस और हंगरी  में तीन-तीन महीने के अंतरराष्ट्रीय शिविर लगाए। देश के लिए कई बार पदक जीत चुकी हैं। दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रमंडल खेल में देश के लिए पदक जीत चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें