आंचल ठाकुर ने जीता दूसरा स्वर्ण
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में खेलो इंडिया राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों में हिमाचल के खिलाड़ियों का दूसरे दिन भी दबदबा रहा। महिला वर्ग में मनाली की आंचल ठाकुर ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने सलालम प्रतियोगिता में यह मेडल जीता। इससे पहले सोमवार को उन्होंने ज्वाइंट सलालम प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता था। गुलमर्ग में मंगलवार को हुई प्रतियोगिता में मनाली की संध्या ठाकुर ने चांदी और वर्षा ठाकुर ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। पुरुष वर्ग गिरिराज ने भी पदक अपने नाम किया है। भूपेंद्र ने कांस्य और खेम राज ने भी कांस्य पदक जीता।