चिन राणा ने हिमाचल प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया
- फोटो : अमर उजाला
रेनबो स्कूल की खेलो इंडिया टेबल टेनिस अकादमी नगरोटा बगवां के सचिन राणा ने हिमाचल प्रदेश को कांस्य पदक दिलाया है। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के वरिष्ठ संयुक्त सचिव और हिमाचल के टेबल टेनिस के सचिव यशपाल राणा, जिला कांगड़ा अध्यक्ष डॉ. छवि कश्यप, भारतीय खेल प्राधिकरण के कोच राकेश जस्सल और सचिव अंकुश मेहरा ने पैरा नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर सचिन को बधाई दी। सचिन राणा ने उपलब्धि का श्रेय साई के टेबल टेनिस कोच राकेश जस्सल को दिया। डॉ. छवि कश्यप ने कहा कि सचिन राणा की उपलब्धि पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।