फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: कसुम्पटी में खुली बैंक ऑफ इंडिया की शाखा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। बैंक ऑफ इंडिया की राजधानी शिमला के कसुम्पटी एसडीए कांप्लेक्स के नजदीक डाकघर में नई शाखा का उद्घाटन किया गया। इस नई शाखा को खोलकर बैंक ने क्षेत्र में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर ग्राहकों को बेहतर सेवाएं शुरू की हैं। शाखा का औपचारिक उद्घाटन बैंक ऑफ इंडिया के फील्ड जनरल मैनेजर (जीएम) चंडीगढ़ अनिल कुमार वर्मा ने किया। इस मौके पर जोनल मैनेजर (जेडएम) राजेश रंजन (चंडीगढ़ जोन) विशेष रूप से मौजूद रहे। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पाॅर्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई, कसुम्पटी, शिमला) के अतिरिक्त निदेशक अब्बास मेहंदी भी इस मौके पर मौजूद रहे। बैंक की इस शाखा के प्रबंधक अंकुश वर्मा ने इस शाखा में ग्राहकों को दी जाने वाली नई बैंकिंग सुविधाओं, रिटेल बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग, लॉकर सुविधा और वित्तीय सलाह सहित सेवाओं के बारे में बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें