शिमला। संत श्री रविदास धर्म सभा के प्रदेशाध्यक्ष कर्मचंद भाटिया ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चौड़ा मैदान में आंबेडकर चौक पर होने वाले सौंदर्यीकरण के काम पर रोक लगाने की मांग की है। प्रदेशाध्यक्ष का कहना है कि जब रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिमाएं स्थापित हो सकती हैं तो बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्यों स्थापित नहीं की जा सकती। नगर निगम ने बजट में सौंदर्यीकरण को लेकर जो 60 लाख खर्च करने की घोषणा की है, उसके काम पर रोक लगाई जाए। यदि नगर निगम ऐसा नहीं करता है तो उग्र आंदोलन होगा। ब्यूरो