फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बालदित्य बने आईजीएमसी छात्र संघ के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए छात्र संघ का गठन कर दिया है। समिति की सिफारिश पर चयनित छात्रों की सूची जारी करते हुए कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस वर्ष बालदित्य शिवराम को अध्यक्ष नियुक्त किया है। उपाध्यक्ष के रूप में बबीता शर्मा को चुना गया है, जबकि विकास डोगरा को महासचिव और आलोक गौतम को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। वित्त सचिव केशव कपिला, सांस्कृतिक सचिव प्रज्ज्वल ठाकुर, खेल सचिव नितिन शर्मा और साहित्य सचिव प्रांजलि पॉल को बनाया है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि छात्र संघ को जल्द से जल्द सलाहकार समिति के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें