फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बलबीर ने हाफ मैराथन में जीता कांस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला के एथलीट बलबीर सिंह ने लाहुल स्पीति में आयोजित 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में तीसरा स्थान हासिल किया। इन्हें कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय सेना की ओर से किया गया। इस दौड़ का आयोजन स्पीति घाटी के चुनौतीपूर्ण और ऊंचाई वाले क्षेत्र में किया गया। बलबीर सिंह ने बताया कि दौड़ के दौरान प्रतिभागियों को अधिक ऊंचाई, कम ऑक्सीजन, अत्यधिक ठंड, खड़ी चढ़ाई और ऊबड़-खाबड़ रास्तों जैसी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। बलबीर ने बताया कि लगातार प्रशिक्षण, अनुशासन और दौड़ के प्रति उनका जुनून इस उपलब्धि में अहम रहा। गौरतलब है कि बलबीर सिंह प्रोफेशनल एथलीट है। इससे पहले वह एशियाई खेलों में तीन पदक जीत चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें