फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बजरंग दल वार्ड स्तर पर करेगा इकाइयों का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विश्व हिंदू परिषद के युवा आयाम बजरंग दल की शिमला टोली की बैठक राम मंदिर में बुधवार को हुई। बैठक में संगठन के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने के साथ हाल ही में संपन्न स्थापना दिवस कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में बजरंग दल की इकाइयों को वार्ड स्तर तक गठित करने और साप्ताहिक हनुमान चालीसा मिलन केंद्रों के विस्तार पर विशेष चर्चा हुई। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार वर्तमान में शिमला में चार स्थानों पर युवाओं की ओर से साप्ताहिक हनुमान चालीसा मिलन केंद्र चलाए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को धार्मिक गतिविधियों के साथ देशभक्ति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा 14 अक्तूबर को अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शिमला में प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला संगठन मंत्री ऋतिक चौहान, जिला सह-संयोजक मदन शर्मा, राहुल सिंह केस्टा, जिला मिलन प्रमुख गगन शर्मा, जिला गोरक्षा प्रमुख यशवंत वर्मा सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें