फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गुरुद्वारों में शब्द कीर्तन से बैसाखी का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में सोमवार को बैसाखी पर्व की शुरुआत शब्द कीर्तन के साथ हुई। शहर के सभी गुरुद्वारों में मंगलवार को खालसा पंथ का 327वां सिरजना दिवस बैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान गुरुद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में सोमवार को अमृत वेल का दीवान सुबह 6:30 बजे सजाया गया। हजूरी रागी जत्था भाई सुखजिंदर सिंह ने 8:30 बजे तक कीर्तन आसा की वार किया। 8:30 से 8:50 बजे तक ग्रंथी लवप्रीत सिंह ने गुरमत विचार प्रस्तुत किए। 8:50 से 10 बजे तक संप्रदाय के प्रसिद्ध गायक भाई वरिंदर सिंह कंग ने शब्द कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इसके बाद शाम का दीवान 6:50 बजे से सजाया गया। इस दौरान ग्रंथी लवप्रीत सिंह ने 7:25 बजे तक रहिरास साहिब का पाठ किया। 7:25 से 8:15 बजे तक सुखजिंदर सिंह ने आरती कीर्तन किया। कार्यक्रम का समापन आनंद साहिब अरदास के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें