फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एससी-एसटी एक्ट मामले में आरोपी को अंतरिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विशेष न्यायाधीश भुवनेश अवस्थी की अदालत ने एससी-एसटी एक्ट और धमकी देने मामले में नामजद आरोपी दलीप सिंह को अंतरिम जमानत दे दी है। छोटा शिमला पुलिस थाना में 22 अक्तूबर 2026 को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (2) और एससी-एसटी एक्ट अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से आत्मसमर्पण कर जमानत की याचिका दायर की थी। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को जांच में शामिल होने और सबूतों से छेड़छाड़ न करने की शर्त पर अगले आदेशों तक अंतरिम राहत दी। साथ ही पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। मामले की सुनवाई 19 नवंबर को होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें