फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: 30 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। पुलिस थाना बालूगंज क्षेत्र में 30 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपी की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। विशेष न्यायाधीश, सीबीआई कोर्ट, शिमला ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने का बाद यह फैसला सुनाया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गोपाल सिंह कटवाल निवासी बलाड़ा, डाकघर कोट, तहसील धर्मपुर, जिला मंडी के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने प्रभावी एवं तथ्यों पर आधारित जांच करते हुए न्यायालय के समक्ष आवश्यक साक्ष्य एवं दस्तावेज प्रस्तुत किए। पुलिस की ओर से की गई प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आरोपी की ओर से दायर जमानत याचिका को विशेष न्यायाधीश, सीबीआई कोर्ट, शिमला ने खारिज कर दिया। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि शिमला पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में आरोपियों को कानून के तहत सजा दिलाने के लिए पेशेवर एवं साक्ष्य-आधारित अन्वेषण पर विशेष बल दिया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें