फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टे के मामले में दो आरोपियों को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। चौपाल थाना क्षेत्र में कार से 14 ग्राम चिट्टा बरामद करने के मामले में विशेष न्यायाधीश गौरव महाजन की अदालत ने चौपाल निवासी दो आरोपियों अनिकेत ब्रागटा और संजीव को सशर्त जमानत दे दी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार 3 सितंबर 2026 को चौपाल पुलिस की टीम ने खिड़की क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर शिमला की ओर से आ रही एक कार को रोका था। तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से तीन प्लास्टिक थैलियों में से 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। पुलिस ने कार में सवार चारों युवकों को इस मामले में गिरफ्तार किया था। बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि दोनों आरोपी निर्दोष हैं और मामले के दो अन्य सह-आरोपियों को अदालत पहले ही जमानत दे चुकी है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने कहा कि जब तक किसी व्यक्ति का अपराध साबित नहीं हो जाता, तब तक उसे अनिश्चितकाल तक हिरासत में नहीं रखा जा सकता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें