फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टा तस्करी मामले में आरोपी को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विशेष अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. परविंदर सिंह अरोड़ा की अदालत ने आरोपी को जमानत पर रिहा करने के आदेश जारी किए हैं। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने माना कि हमीरपुर निवासी आरोपी मनोरमा देवी 25 मई 2026 से न्यायिक हिरासत में हैं और अब पुलिस को पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की आवश्यकता नहीं है। साथ ही, मुख्य आरोपी जगत राम की गिरफ्तारी के बाद अब जांच में बाधा आने की आशंका कम है। पुलिस थाना सुन्नी के तहत 13 मई 2026 को पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान चालक सीट के नीचे से 17.07 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। मामले में मनोरमा देवी और सह-आरोपी महेश कुमार को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर जगत राम के लिए चिट्टे की तस्करी का काम करते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें