फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: डुब्लू स्कूल में बैग फ्री का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डुब्लू में शनिवार को बैग फ्री डे और हिंदी पखवाड़े के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान से हुई जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विद्यालय परिसर की सफाई की। हिंदी पखवाड़े के तहत अंतर-सदनीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। हिंदी प्रवक्ता संदीप ठाकुर ने हिंदी भाषा की उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिंदी के अधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें