शिमला। शिमला जिला बैडमिंटन संघ की ओर से बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन करवाया जा रहा है। चैंपियनशिप 23 जुलाई से इंदिरा गांधी खेल परिसर में शुरू होगी। प्रतियोगिता में जिले भर के खिलाड़ी भाग लेंगे। 11, 13, 15, 17 और 19 आयु वर्ग में महिला और पुरुष के मुकाबले खेले जाएंगे। शिमला जिला बैडमिंटन संघ के विकास सूद ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी 22 जुलाई तक पंजीकरण करवा सकेंगे।