प्लास्टिक बैग कंपनी में लगी आग
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में बद्दी के काठा स्थित प्लास्टिक बैग तैयार करने वाली कंपनी टेसना टेक में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। इस अग्निकांड में कंपनी की दो प्रिंटिंग मशीनें, कच्चा और तैयार माल राख हुआ है। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया। फायर ऑफिसर कुलदीप ठाकुर ने बताया कि आग से 25 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।