फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली से हटाई सड़क किनारे खड़ी खराब इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। ढली चौक के पास परिवहन निगम के डीजल पंप के नजदीक कई सालों से खड़ी खराब इलेक्ट्रिक बसों को ट्रैफिक पुलिस ने हटाकर बाईपास पर खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

इससे ढली चौक से ढली-संजौली चौक की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए निर्धारित बस ठहराव पर लोगों को खड़े होकर बस का इंतजार करने के लिए खुली जगह मिल गई है। ढली से नगर निगम के मनोनीत पार्षद गोपाल शर्मा ने कहा कि लंबे समय से यहां ये बसें खड़ी थीं। इनके हटाए जाने से चौक और बस ठहराव खुला नजर आ रहा है। अब यात्री यहां खड़े होकर बसों का इंतजार कर सकते हैं। बसों के हटने से ढली के नए बस अड्डे का भवन भी पूरी तरह नजर आने लगा है और चौक खुला दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि इन बसों के यहां खड़े रहने से लोगों को परेशानी हो रही थी। अब इन बसों को बाईपास पर सड़क किनारे खड़ा किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें