फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रेडक्रॉस दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। विश्व रेडक्रॉस दिवस पर स्कूली विद्यार्थियों और कल्याण अनुभाग सदस्यों ने लोगों को रैली निकालकर जागरूक किया। रैली राज्य रेडक्रॉस कार्यालय से लोकभवन तक निकाली गई। इस दौरान दीन-दुखियों की सहायता के लिए धनराशि भी एकत्र की। इसके बाद सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को रेडक्रॉस झंडा लगाया गया। राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव गोपाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में संभोटा तिब्बतियन स्कूल छोटा शिमला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढली के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने भी संदेश दिया है कि हमें विश्व रेडक्रॉस दिवस पर संकल्प लेना चाहिए कि अपने स्तर पर समाज सेवा के कार्यों में योगदान दें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें