फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: बसंतपुर में नशा मुक्ति रैली में 400 लोगों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसंतपुर में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताएं भी हुईं। जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रैली और कार्यक्रम में लगभग 400 विद्यार्थियों तथा स्थानीय लोगों ने भाग लिया। युवक मंडल, महिला मंडल और व्यापार मंडल बसंतपुर ने भी इसमें सहभागिता की। रैली के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिताओं को कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में बांटा गया। दोनों वर्गों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। बसंतपुर स्कूल के विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में तहसील कल्याण अधिकारी दीपक रैकेक, प्रधानाचार्य सीमा ठाकुर और नायब तहसीलदार प्रतीक ठाकुर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें