शिमला। राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) शिमला ने समरहिल और बालूगंज वार्ड में आपदा से निपटने के लिए परिचय अभ्यास तथा सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य त्वरित और प्रभावी बचाव कार्य सुनिश्चित करना था। एएसआई सुनील शर्मा और एएसआई अश्वनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की दो टीमों ने अभ्यास किया। टीमों ने संभावित तैयारी क्षेत्र, पहुंच और निकासी मार्गों तथा मुख्य पहुंच बिंदुओं का आकलन किया। स्थानीय निवासियों को आपदा से बचाव, आपातकालीन सुरक्षा उपायों और प्राथमिक प्रतिक्रिया के बारे में जागरूक किया गया। बालूगंज वार्ड के पार्षद दलीप थापा और समरहिल पार्षद वीरेंद्र ठाकुर भी उपस्थित रहे। ब्यूरो