फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धामी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजकीय महाविद्यालय धामी में रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस और वाणिज्य विभाग ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को रोटरी क्लब की गतिविधियों, समाज सेवा और नेतृत्व विकास की जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय को एक व्हील चेयर भी भेंट की गई। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस की अध्यक्ष हरप्रीत कौर सैंबी मुख्य वक्ता रहीं। रोटरी क्लब के इतिहास, उद्देश्यों और युवाओं के विकास में भूमिका पर जानकारी दी। वहीं न्यू जेनरेशन सर्विस की निदेशक किरण सूद ने विद्यार्थियों को सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर रोटरी डिस्ट्रिक्ट की सहायक गवर्नर सुरभि करोल भी उपस्थित थीं। प्राचार्य डॉ. दिनेश सिंह कंवर ने रोटरी क्लब की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन प्रो. हेमलता शर्मा और डॉ. विक्रांत सकलानी ने किया। इस अवसर पर व्यावसायिक सेवा की निदेशक शिवानी सूद, क्लब की सदस्य सुनीता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें