फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जवाहर लाल नेहरू ललित कला महाविद्यालय में शुक्रवार को महिला प्रकोष्ठ की ओर से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. कामायनी बिष्ट ने कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, 2013 के प्रावधानों, शिकायत प्रक्रिया और आंतरिक समिति की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण में कार्य करने का अधिकार है। कार्यक्रम में जेएमके इंटरनेशनल स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पाहल के विद्यार्थी और कर्मचारी, जनोल पंचायत के प्रधान व महिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। इसके बाद छात्राओं के कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए फेटे का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें