फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने विश्व पोलियो दिवस पर पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूकता लाने के लिए विशेष अभियान चलाया। क्लब की ओर से शनिवार को शिमला के आठ आंगनबाड़ी केंद्रों में यह अभियान आयोजित किया गया। क्लब की सदस्यों ने पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के अभिभावकों को समय पर टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने परिवारों को प्रेरित किया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित प्रत्येक पोलियो अभियान के दौरान वह अपने नजदीकी पोलियो बूथ या प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं। मैहली-मल्याणा और मशोबरा में रोटरी सदस्य शिवानी कंवर और समृद्धि पुरी, न्यू शिमला में शिवानी डोगर, मंजूषा पठानिया और कार्तिका बेरी, चक्कर के दो आंगनबाड़ी केंद्रों में नलिनी कोचर, जाखू में भावना सूद, संजौली में माला मेयर और बोथवेल में हरप्रीत सैंबी ने अभियान की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें