फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: तंबाकू के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला को 100 प्रतिशत तंबाकू मुक्त बनाने के लक्ष्य के साथ सोमवार को तंबाकू विरोधी जागरूकता अभियान चलाया गया। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत एचपीयू बिजनेस स्कूल की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। एचपीयू बिजनेस स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने प्रतिभागियों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और नशे से दूरी बनाकर ही स्वस्थ समाज की नींव रखी जा सकती है। कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली निकाली गई और परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। एचपीयू बिजनेस स्कूल के निदेशक एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने भी विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें