शिमला। पशुपालन विभाग की ओर से वीएच मशोबरा के अधीन सीपुर गांव में एक दिवसीय एफएमडी टीकाकरण जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें 50 से अधिक पशुपालकों ने भाग लिया। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. नीरज मोहन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। बताया कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पशुओं में होने वाले खुर-पैर-मुंह का रोग की रोकथाम के लिए एफएमडी टीकाकरण अभियान चलाया गया है जिसके तहत 1 अप्रैल से 16 मई तक पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। पशुपालकों से अपील की कि वे अपनी गाय और भैंसों का टीकाकरण 4 महीने की उम्र में अवश्य करवाएं। अधिक जानकारी अपने नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी मशोबरा डॉ. राजिंद्र राजटा, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार और डॉ. अंकिता मौजूद रहे।