फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छात्रों को बाल अधिकारों और व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के स्वर्ण पब्लिक स्कूल टुटीकंडी में रविवार को सुरक्षित बचपन अभियान के तहत छात्रों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिविल जज सुषमिता शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सुरक्षित बचपन अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्रों को बाल अधिकारों और व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि ने पॉक्सो अधिनियम, बाल अधिकारों और गुड टच-बैड टच के बारे में जानकारी दी। बच्चों को प्रेरित किया कि शोषण या असुरक्षा की स्थिति में खुलकर आवाज उठाएं और उपलब्ध कानूनी व विधिक सहायता प्रणालियों का उपयोग करें। कार्यक्रम में विशिष्ट साइबर अपराध अधिकारी रजत भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने मौजूदा दौर में बढ़ते डिजिटल खतरों के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य सीमा मेहता ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल की सराहना की। इस दौरान रीडर रेणु शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला से अंजना वर्मा समेत स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें