फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: महिलाओं को निवेश और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के बताए गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग, शिमला ने वर्ल्ड इन्वेस्टर वीक 2026 के अंतर्गत विशेष वित्तीय साक्षरता सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमीनार आकाशवाणी केंद्र के हॉल में आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल की अध्यक्षता में सेमिनार हुआ। इसमें निवेश, म्यूचुअल फंड और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के गुर बताए गए। कार्यक्रम का आयोजन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीसीइ) के तत्वावधान में नॉलेज फाउंडेशन की ओर से किया गया। इसमें शिमला अर्बन की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। रिटायरमेंट प्लानिंग, भविष्य की वित्तीय वृद्धि, टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट, व्यावहारिक वित्तीय योजना, शेयर मार्केट, डीमैट और ट्रेडिंग अकाउंट, म्यूचुअल फंड, बॉन्ड, सेबी और निवेशकों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई। वित्तीय धोखाधड़ी से कैसे बचा जाए, इस पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी इंदु शर्मा, संजौली सर्किल की पर्यवेक्षक कौशल्या भारद्वाज सहित न्यू शिमला और चक्कर सर्किल की पर्यवेक्षक मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें