फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा में रैली निकाल टीबी के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जुन्गा (शिमला)। विश्व क्षय रोग दिवस पर मशोबरा में जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएसएच, स्कूली बच्चे, पंचायत प्रतिनिधि, किसान, महिलाएं और युवाओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने टीबी मुक्त हिमाचल, स्वस्थ हिमाचल के नारे लगाकर लोगों को संदेश दिया। इसके बाद सीएचसी के सभागार में क्षय रोग उन्मूलन पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें बीएमओ डॉ. संजय रनौत ने कहा कि टीबी न केवल मरीज बल्कि पूरे परिवार और समाज का मुद्दा है। टीबी के प्रमुख लक्षणों में लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, सीने में दर्द, रक्त की उल्टी, वजन घटना, बुखार, रात में पसीना आना और थकान शामिल। आहार विशेषज्ञ ने लोगों को प्रोटीन युक्त दाल, अंडा, दूध को भोजन में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. बनीत, पर्यवेक्षक अनमोल राज कौंडल, मशोबरा पंचायत के पूर्व प्रधान राम सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमला देवी ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें