फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: वरिष्ठों के सम्मान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला कल्याण विभाग की ओर से सरस्वती विद्या मंदिर विकासनगर में अंतर-पीढ़ीगत जुड़ाव विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विभिन्न पीढ़ियों के बीच संवाद, सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में युवा पीढ़ी को वरिष्ठजनों के अनुभवों से जोड़ने पर जोर दिया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार जिला कल्याण अधिकारी कपिल देव शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी सुरेंद्र कुमार भीमटा और प्रधानाचार्य जगदीश शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में हिस्सा लिया। उन्होंने पारिवारिक संबंधों और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। कपिल देव शर्मा ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी का अनुभव, मार्गदर्शन और स्नेह बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें