फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्वर्ण पब्लिक स्कूल में कैंसर के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने स्वर्ण पब्लिक स्कूल टुटीकंडी में सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव, समय पर जांच और एचपीवी वैक्सीन के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक एवं रोटेरियन डॉ. अनीता सूद ने सर्वाइकल कैंसर के कारण, लक्षण, बचाव, समय पर जांच और एचपीवी वैक्सीन की उपयोगिता की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण और नियमित जांच से इस बीमारी की रोकथाम काफी हद तक संभव है। इस अवसर पर रोटरी क्लब हिल क्वींस की अध्यक्ष हरप्रीत सेंबी, प्रधानाचार्य सीमा मेहता, रोटेरियन डॉ. अनीता सूद और सुनीता ठाकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें