फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: आंजभोज के अविनाश चौहान ने पास की यूपीएससी सीडीएस-1 ओटीए परीक्षा

Thu, 25 Jan 2024 05:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब(सिरमौर)

सार

 पांवटा साहिब में एक निजी कंपनी में बतौर अधिकारी तैनात केहर सिंह चौहान के पुत्र अविनाश चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (ओटीए) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। परीक्षा अप्रैल 2023 में हुई थी। 
विज्ञापन
अविनाश चौहान ने पास की यूपीएससी सीडीएस-1 ओटीए परीक्षा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंजभोज के अविनाश चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (सीडीएस-1 ओटीए) परीक्षा- 2023 में सफलता प्राप्त की है। अब अप्रैल में ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी चेन्नई से 49 हफ्तों के सेना लेफ्टिनेंट प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। पांवटा साहिब में एक निजी कंपनी में बतौर अधिकारी तैनात केहर सिंह चौहान के पुत्र अविनाश चौहान ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (ओटीए) परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। परीक्षा अप्रैल 2023 में हुई थी।

विज्ञापन


पांच दिवसीय एसएसबी साक्षात्कार को सफलतापूर्वक पास करने के बाद 24 जनवरी को परीक्षा के परिणाम की मेरिट सूची घोषित कर दी गई है। केहर सिंह चौहान ने बताया कि बेटे अविनाश ने गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। वर्ष 2020 में डीएवी कॉलेज, सेक्टर 10, चंडीगढ़ से बीएससी (नॉन मेडिकल) की पढ़ाई के उपरांत वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश विवि शिमला से पर्यावरण विज्ञान में एमएससी की। अविनाश ने सफलता का श्रेय परिजनों और शिक्षकों को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें