फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी पुस्तक बनी पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से गेयटी थियेटर में वीरवार से परमहंस योगानंद पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी शुरू हुई। इसमें ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी पुस्तक लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। प्रदर्शनी का एक विशेष आकर्षण निर्देशित एवं गाइडेड मेडिटेशन का अनुभव है जिसके लिए प्रदर्शनी में विशेष व्यवस्था की है। 24 जून तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में करीब 200 पुस्तकों का संग्रह प्रदर्शित किया है जिसमें क्रिया योग, श्रीमद्भगवद्गीता, ईश्वर-साक्षात्कार, संतों के जीवन, सकारात्मक जीवनशैली और व्यक्तित्व विकास पर केंद्रित अनेक पुस्तकें प्रदर्शित की जा रही हैं। यह सभी पुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध हैं। इन पुस्तकों पर 25 फीसदी की विशेष छूट दी जा रही है। योगदा सत्संग सोसायटी शिमला केंद्र के सचिव सुरेंद्र मैतान ने बताया कि संस्था की ओर से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रिज मैदान स्थित ध्यान केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 11:00 से 1:00 बजे तक आयोजित होगा जिसमें ध्यान, प्रार्थना और क्रिया योग के माध्यम से आत्म साक्षात्कार पर एक विशेष सत्र होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें