शिमला। राजधानी के ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में बुधवार को सीनियर वर्ग का वार्षिक और पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिवांकित कंवर को पहला सुनीता जॉन अल्टियोरा अवॉर्ड प्रदान किया गया। पुरस्कार विद्यालय की दिवंगत निदेशक-प्रधानाचार्य सुनीता जॉन की स्मृति में शुरू किया है। कार्यक्रम में एचपीएएस अधिकारी मोहन दत्त ने मुख्य अतिथि शिरकत की। विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम और व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। स्कूल प्रबंधन के अनुसार प्रधानाचार्य रियूबेन जॉन ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वर्षभर की उपलब्धियों और प्रमुख गतिविधियों की जानकारी दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंग्रेजी और हिंदी नाटक, जूनियर व सीनियर कोयर, स्कूल बैंड, वायलिन वादन और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। वाद