शिमला। राजधानी के प्रतिष्ठित ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर गर्ल्स में आठ मई को स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। स्कूल मीडिया कोआर्डिनेटर रितांजलि ने बताया कि स्कूल में शुक्रवार को स्पोटर्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह मीट गर्ल्स स्कूल में मिडल स्कूल के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें छठी से लेकर आठवीं तक की छात्राएं भाग लेंगी। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों एरोबिक्स, योग, जिम्नास्टिक समेत अन्य खेलों की स्पर्धाएं होंगी। संवाद