फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: गोहर के दुर्गा माता मंदिर डल में चोरी का प्रयास, शातिर सीसीटीवी में कैद

Mon, 01 Jul 2024 01:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर(मंडी)

सार

चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर सीसीटीवी में कैद हो गया है। रविवार रात चोरों ने दुर्गा मंदिर डल के साथ बासा में भी मोबाइल दुकान और एक घर में सेंधमारी की। 
विज्ञापन
शातिर सीसीटीवी में कैद - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिला के गोहर उपमंडल मुख्यालय के डल स्थित मां दुर्गा भगवती मंदिर में बीती रात घुसे नकाबपोश युवक ने दानपात्र तोड़ने का प्रयास किया। चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर सीसीटीवी में कैद हो गया है। रविवार रात चोरों ने दुर्गा मंदिर डल के साथ बासा में भी मोबाइल दुकान और एक घर में सेंधमारी की। इससे पूर्व नांड़ी और आसपास के इलाकों में चोरों ने कई घरों के ताले तोड़े और सड़क किनारे खड़े वाहनों के टायर उड़ा लिए। बीती रात गोहर और बासा में चोरों की सेंधमारी से लोगों में दहशत का माहौल है। उधर सूचना मिलते ही पुलिस ने दुर्गा मंदिर का दौरा किया और मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में लेकर चोरों का सुराग पता लगाने को अभियान छेड़ दिया है। एसएचओ लाल सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात चोरों का सुराग पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें