शिमला। एसएफआई की राज्य समिति ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चिंता जताई। एसएफआई के राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि म्यामेन्सिंग में हिंदू युवक दिपु चंद्र दास पर किया अत्याचार अमानवीय है। इकाई ने कहा कि यह घटना न केवल पीड़ित परिवार के लिए बल्कि हर उस इंसान के लिए चिंता का विषय है जो धर्मनिरपेक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास रखता है। एक अल्पसंख्यक संस्थान की ओर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 330 दिन में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर 2400 से ज्यादा हमलों की घटनाएं दर्ज की गई हैं। यह घटनाएं वहां अल्पसंख्यकों और हाशिये पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा तथा उनके धार्मिक पहचान के अधिकार को खतरे में डालती है। एसएफआई ने बांग्लादेश सरकार और सभी संबंधित पक्षाें से अपील की कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। संवाद