शिमला। पंथाघाटी चौक के पास एक व्यक्ति पर हमला करने और छीनाझपटी का मामला सामने आया है। मामला शुक्रवार रात करीब 7:00 बजे का है। महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि वह अपने पति हेमराज साथ घर जा रही थी। इसी दौरान पंथाघाटी चौक के पास उन्होंने गाड़ी रोकी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान एक अन्य कार से व्यक्ति उतरा और उसने उनके पति पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी ने व्यक्ति का पर्स छीनने की कोशिश भी की। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना कसुम्पटी चौकी को दी और अपने स्तर पर भी आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह मौके से भागने में कामयाब हो गया। ब्यूरो