बीडीएस के पहले दूसरे और तीसरे साल की वार्षिक फाइनल थ्योरी परीक्षाएं 9 सितंबर से शुरू हो रही हैं। इसके लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से डेटशीट जारी कर दी है। सभी कक्षाओं के चार-चार पेपर होंगे। परीक्षाओं का समय सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। तीसरे साल की परीक्षाएं 11 सितंबर से शुरू होंगी।
पहला पेपर जनरल मेडिसिन का होगा। 13 को जनरल सर्जरी, 15 को पैथोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी और 18 को अंतिम पेपर एन्वायरनमेंट एजुकेशन का होगा। पहले साल की परीक्षाओं में पहला पेपर 3 अक्टूबर को होगा। ये पेपर जनरल एनाटॉमी इंक्लूडिंग एंड्रोलॉजी एंड हिस्टोलॉजी का होगा। 5 अक्टूबर को जनरल ह्यूमन फिजियोलॉजी एवं बाय केमिस्ट्री का होगा। 7 अक्तूबर को डेंटल एनाटॉमी एंब्रोलॉजी एंड और हिस्टोलॉजी का होगा।
अंतिम पेपर 9 अगस्त को एन्वायरनमेंट एजुकेशन का होगा। दूसरे साल की परीक्षाओं में पहला पेपर 4 दिसंबर को जनरल पैथोलॉजी एवं माइक्रोबायोलॉजी का है। 6 दिसंबर को जनरल एंड डेंटल फार्माकोलॉजी का होगा। 8 दिसंबर को डेंटल मेटीरियल और 11 को एन्वायरमेंट एजुकेशन का होगा। मेडिकल यूनिवर्सिटी की परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि बीडीएस पहले दूसरे और तीसरे साल की वार्षिक थ्योरी परीक्षाएं 11 सितंबर से शुरू हो रही हैं सभी की डेटशीट वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।