फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी : नर्सिंग, पैरामेडिकल और बीफार्मा के लिए मांगे आवेदन, 25 को होगी प्रवेश परीक्षा

Wed, 07 Jun 2023 05:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग के साथ ही पैरामेडिकल और बीफार्मा आयुर्वेद पाठ्यक्रमों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश नेरचौक की ओर से नर्सिंग, पैरामेडिकल और बीफार्मा पाठ्यक्रमों में सत्र 2023-24 को आवेदन आमंत्रित किए हैं। साथ ही इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश की परीक्षा की तिथि भी निर्धारित कर दी है। इसके लिए 25 जून को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए जल्द ही केंद्र भी निर्धारित किए जाएंगे। अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग के साथ ही पैरामेडिकल और बीफार्मा आयुर्वेद पाठ्यक्रमों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जून तय की गई है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा 25 जून को सुबह के सत्र में नर्सिंग पाठ्यक्रम की और शाम के सत्र में बीएससी पैरामेडिकल और बी फार्मेसी आयुर्वेदिक के लिए प्रवेश परीक्षा होगी। प्रोस्पेक्टस और ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर जा कर यह फॉर्म भरे जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विवि के संपर्क नंबरों पर भी संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें