फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेंशन से छूट गए कर्मचारियों के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया को सौंपा ज्ञापन

Wed, 25 Oct 2023 10:17 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)

सार

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया को एक ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ और अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कांगड़ा जिला प्रधान राजिंदर मन्हास ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अनुबंध कार्यकाल की गणना भी पेंशन के लिए करने की मांग रखी। जिला प्रधान ने कहा कि उन्हें पूर्ण भरोसा है कि डेढ़ लाख कर्मचारियों की पेंशन बहाल कर चुकी सरकार छूट रहे कर्मियों को को भी इसका लाभ देगी। ये ऐसे कर्मचारी हैं जिनका सेवाकाल 9 साल 9 माह नहीं हो रहा।  उन्होंने कहा अनुबंध कार्यकाल की गणना पेंशन के लिए होने से लगभग 10 हजार कर्मचारी और पेंशन के दायरे में आ जाएंगे। उन्होंने कहा की कर्मचारियों ने आठ-आठ साल अनुंबध पर लगाए हैं। जबकि अब अनुबंध 2 साल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें