फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: अश्वनी कुमार बने वन संरक्षण समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर से सटी पुजारली पंचायत के मझार वार्ड में शनिवार को वन संरक्षण समिति का गठन किया गया। वार्ड सदस्य सही राम की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में अश्वनी कुमार को अध्यक्ष और राकेश कुमार को सचिव चुना गया। मझार वार्ड में दोपहर बाद हुई इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान समिति के सदस्यों का भी चयन किया गया। लीला दत्त, धर्मेंद्र, जानकी दास, नागेश्वर ठाकुर, रेखा, प्रोमिला, ठाकुर, शकुंतला, प्रवीण, नवीन कुमार, हेमलता, ममता, जगदीश कुमार, विकास ठाकुर और वीरेंद्र मेहता को कमेटी का सदस्य चुना गया। पुजारली पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश वर्मा ने बताया कि यह कमेटी वन संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के लिए कार्य करेगी। इस अवसर पर पंचायत के उपप्रधान सुनील कंवर समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें