शिमला। विंटर कार्निवल में 11 साल की आर्या कंवर ने अपनी प्रस्तुति से खूब वाहवाही बटोरी। इस दौरान उन्होंने हिप हॉप और लोक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। जिला सोलन के दाड़लाघाट के गांव बरसणु की रहने वाली आर्या इससे पहले हिमालय गॉट टेलेंट और हिमाचल डांस चैंपियनशिप में भाग ले चुकी हैं। उन्होंने अजय चौहान की म्यूजिक विडियो ठुमका और हार्मनी ऑफ द पाइन्स की एल्बम में भी काम किया है। आर्या कंवर ने कहा कि वह नेशनल डांस रियलिटी शो के लिए तैयारी कर रही हैं, ताकि वह अपने जिले के साथ प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकें। संवाद