श्रीराम हास्पिटल न्यू शिमला में मंगलवार को मैक्स सुपर स्पैशलिट्सि हास्पिटल मोहाली के सहयोग से गठिया रोग से संबंधित क्लिनिक खोला जाएगा।
श्रीराम अस्पताल के एमडी अंकुर चौहान ने बताया है कि हर माह के पहले मंगलवार को 11 बजे से दो बजे तक डा. संदीप चौहान गठिया रोगियों की जांच करेंगे।
उन्होंने बताया है कि रुमेटाइड आर्थराइटिस, सोरीयाटिक आर्थराइटिस, गाउट, एसएलई (लुपस), सरकाईड, गठिया और जोड़ों का दर्द, जोड़ों और पसलियों के दर्द का इलाज किया जाएगा।
चंडीगढ़ की तर्ज पर मिलने वाली आधुनिक सुविधाओं से रोगियों की जांच की जाएगी। ऐसे में लोग इस क्लिनिक में आकर फायदा उठा सकते हैं।