शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने शुक्रवार को अभी स्कूल के छात्रों को कला सामग्री भेंट की। इस दौरान क्लब ने स्कूल में चित्रकला शीट, रंग और आकृति बनाने वाली मिट्टी भेंट की गई। क्लब ने बच्चों के साथ बेहतरीन पल बिताए। इस दौरान उन्हें रचनात्मक सामग्री भी भेंट की गई। यह पहल बच्चों के मोटर कौशल को विकसित करने में सहायक होगी। इस अवसर पर स्कूल में विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इनमें बच्चों ने अपने नए योग शिक्षक से सीखे सूर्य नमस्कार और अन्य आसन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पूजा गोयल, सीमा शर्मा, माला मेयर, अंजू शर्मा, हरप्रीत सेम्बी और परीक्षित मेहदूदिया सहित कई सदस्य उपस्थित थे। संवाद