शिमला। महान चित्रकार निकोलस रोरिक की 150वीं जयंती पर एक सितंबर को गेयटी थियेटर में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि होंगे। आईसीआर माॅस्को रूस, अंतरराष्ट्रीय मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर जिला कुल्लू तथा प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 25 सितंबर तक गेयटी के ललित कला अकादमी की कला दीर्घा में यह आयोजन किया जाएगा। निकोलस रोरिक एक कलाकार के साथ में प्रसिद्ध लेखक एवं चिंतक भी थे। उन्होंने अपने जीवन के लगभग 20 वर्ष हिमाचल में बिताए थे।