फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गेयटी में चित्रों के कायल हो रहे कलाप्रेमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित पुनः प्रवर्तन 2.0 चित्रकला प्रदर्शनी में कलाप्रेमी पहाड़ी मिनिएचर चित्रकला की बारीकियों के कायल हो रहे हैं। प्रदर्शनी में पहाड़ी मिनिएचर चित्रकला की 14 शैलियों को प्रदर्शित किया है, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खासकर विदेशी पर्यटक इन शैलियों के बारे में जानने में विशेष दिलचस्पी दिखा रहे हैं। प्रदर्शनी की आयोजक डॉ. अर्पणा ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य शिमला के स्थानीय लोगों के साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को पहाड़ी मिनिएचर चित्रकला से जोड़ना है। प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के इंटरडिसिप्लिनरी स्टडीज विभाग के विद्यार्थियों द्वारा बनाए चित्रों को प्रदर्शित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें